बेशर्म रंग पर सियासत जारी, कांग्रेस ने जारी किया स्मृति ईरानी-मनोज तिवारी का वीडियो,मांगी भाजपा से सफाई
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भगवा के नाम पर भाजपा दंगा फैला रही है। जबकि भगवा शांति के सद्भाव और प्रतीक के रूप में महान ध्वज माना जाता है।
शाहरुख़ खान और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म पठान को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर जंग जारी है। फिल्म में के गाने बेशर्म रंग में भगवा बिकनी पहनने से भाजपा समर्थित हिन्दू संगठन भड़के हुए हैं।वहीं कांग्रेस पठान के खिलाफ बॉयकॉट अभियान छेड़ने वाली भाजपा को जवाब देने कलाकारों के समर्थन में खुलकर सामने आ गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पार्टी के अन्य नेता भी इस मुद्दे पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

बुधवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने आपने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुराने वीडियोज़ जारी करके उनके भगवा प्रेम पर सवाल उठाये। शुक्ला ने मनोज तिवारी के एक एलबम सांग 'बेबी बियर पीकर नाचें" का दृश्य साझा किया,जिसमे मनोज तिवारी भगवा पहनकर बियर पी रही अभिनेत्री के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगभग 24 साल पुराना एक वीडियो भी साझा किया,जिसमे साल 1998 में आयोजित मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट इवेंट के दौरान स्मृति ईरानी लगभग भगवा की तरह दिख रहे रंग के साथ स्विमसूट में वाक करते हुए नजर आ रही है।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भगवा के नाम पर भाजपा दंगा फैला रही है। जबकि भगवा शांति के सद्भाव और प्रतीक के रूप में महान ध्वज माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी बेबी बियर पीके नाचे गाकर , भगवा पहनकर भोंडा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को देश की जनता से माफ़ी मांगकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भगवा पहनकर कैट वाक कर रही हैं,उसपर भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को जवाब देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications