दिल्ली कांग्रेस नेताओं के साथ खड़गे-राहुल की वन टू वन मीटिंग, संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा-सूत्र

Delhi Congress Meeting: विपक्ष एकता के साथ आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियों को भी धार देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दिल्ली कांग्रेस नेताओं के साथ बुधवार (16 अगस्त) को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अहम बैठक है।

कांग्रेस नेतृत्व ने बुधवार को AICC मुख्यालय में दिल्ली कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेगे और राहुल गांधी दिल्ली कांग्रेस के नेताओं से वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं।

Delhi Congress Meeting

संगठनात्मक मामलों पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक बैठक संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। यह बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है, जब दिल्ली कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद आप और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई।

Recommended Video

    दिल्ली कांग्रेस नेताओं के साथ खड़गे-राहुल की वन टू वन मीटिंग, संगठनात्मक मुद्दों पर होगी चर्चा-सूत्र

    अलका लांबा के बयान से मची खलबली

    हालांकि बाद में दिल्ली कांग्रेस को लेकर अलका लांबा के बयान पर AICC दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने सफाई देते हुए कहा कि अलका लांबा एक प्रवक्ता हैं, लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। मैंने प्रभारी के तौर पर कहा है कि आज बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।

    इससे पहले AICC दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया था कि बैठक खत्म होने के बाद मैंने साफ कहा कि बैठक में चुनाव या गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने यह भी कहा कि INDIA गठबंधन की कोई भी चर्चा केवल मल्लिकार्जुन खड़गे जी की उपस्थिति में होगी।

    आप ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया

    कांग्रेस प्रवक्ता के बाद बयान के बाद AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर वे (कांग्रेस) दिल्ली में गठबंधन नहीं करते, तो INDIA गठबंधन में जाने का कोई मतलब नहीं है, यह समय की बर्बादी है। हमारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि INDIA गठबंधन की अगली बैठक में शामिल होना है या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+