दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का आज हो सकता है ऐलान, शीला दीक्षित रेस में आगे

Recommended Video

    Delhi Congress Chief का हो सकता है ऐलान, Sheila Dixit का नाम सबसे आगे | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अजय माकन ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद पार्टी को इस पद के लिए नए चेहरे की तलाश है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आज दिल्ली के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शीला दीक्षित का नाम सबसे आगे है। वे दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं।

    शीला दीक्षित का नाम रेस में आगे

    शीला दीक्षित का नाम रेस में आगे

    दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने बताया था कि राहुल गांधी नए नाम पर अंतिम फैसला लेंगे। लोकसभा चुनाव में कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद अहम माना जा रहा है। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास भी लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

    अजय माकन ने दिया था इस्तीफा

    अजय माकन ने दिया था इस्तीफा

    अजय माकन ने हालांकि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया था लेकिन ऐसी खबरें थी कि वे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शीला दीक्षित के अलावा, राजेश लिलोठिया, प्रह्लाद सिंह साहनी, अरविंदर सिंह लवली और योगानंद शास्त्री के अलावा महाबल मिश्रा का नाम भी शामिल है।

    लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नामों पर कर रही है मंथन

    लोकसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस नामों पर कर रही है मंथन

    दरअसल, शीला दीक्षित एक जाना-माना चेहरा है। दिल्ली में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उन्हें शीला दीक्षित के नाम से जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में शीला दीक्षित के नाम पर पार्टी के अंदर विरोध जैसी कोई चीज नहीं सामने आ रही है। जबकि अजय माकन के अध्यक्ष रहते ये बातें कई बार सामने आई थी। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उनका रवैया सख्त रहा था और वे इस गठजोड़ के पक्ष में नहीं थे। अब पार्टी की कोशिश है कि लोकसभा चुनावों से पहले किसी ऐसे चेहरे को दिल्ली की कमान की जाए जो चर्चित तो हो साथ ही सभी को स्वीकार्य भी हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+