कांग्रेस के एक नेता जो पिछले आठ सालों से हैं अस्पताल में भर्ती
जब कांग्रेस के नेता प्रिय रंजन दास मुंशी को भी पड़ा था दौरा और उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पिछले 8 साल से कोमा में हैं प्रियरंजन
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी को वर्ष 2008 में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें उस वक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब उन्हें दिल के दौरे के साथ लकवा का अटैक पड़ा था।

2008 से भर्ती हैं अस्पताल में
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी को भी दौरा पड़ा था और उन्हें 2008 में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व सांसद और सूचना मंत्री को 2008 में अपोलो में भर्ती कराया गया था। प्रियरंजन दास को लकवा का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था।
लकवा का दौरा पड़ा था
प्रियरंजन कांग्रेस के लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते थे और उन्हें जब लकवा का दौरा पड़ा था तो वो बोल भी नहीं सकते थे। उनके मस्तिष्क में रक्त का स्त्राव भी नहीं हो पा रहा था, जिसके चलते उनके दिमाग पर भारी असर पड़ा था।
कृतिम तरीके से सांस ले रहे हैं
खबरों के मुताबिक उनके शरीर के तंत्र ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि वह मशीन के सहारे सांस ले रहे थे, उनके गले से होते हुए पेट तक एक ट्रेचोस्टॉमी ट्यूब लगाई गई थी जिसके जरिए वह सांस ले रहे थे। खबरों की मानें तो वह आज भी होश में नहीं आ पाए हैं।
सरकार वहन कर रही है खर्च
वर्ष 2014 में जब भाजपा सत्ता में आई तो स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि प्रियरंजन जी के स्वास्थ्य पर खर्च होने वाली राशि का सरकार वहन करती रहेगी। वह काफी सालों तक सपोर्टिव केयर पर रहे। डॉक्टर ने कहा है कि उन्हें सपोर्ट सिस्टम से हटाया जा सकता है, उन्हें घर में स्टाफ ट्रेनिंग के जरिए रोजाना के काम के लिए मदद दी जा सकती है जिसके बाद उन्हें किसी की जरूरत नहीं होगी।
कांग्रेस ने हटाया 90 सदस्यीय कमेटी से
हाल ही में कांग्रेस ने प्रियरंजन दास का नाम 90 सदस्यीय कमेटी से बाहर कर दिया जब पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रस्तावित था। उनका नाम कमेटी में 19वें नंबर पर था, प्रियरंजन दास मुंशी आज भी कोमा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications