मंत्री ऐसे ही लड़ते रहे तो सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे उद्धव ठाकरे: कांग्रेस नेता
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस सांसद यशवंतराव गडाख ने महाराष्ट्र सरकार के गठबंधन दलों के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर खींचतान पर नाराजगी जाहिर की है। अहमदनगर के नेवासा में एक कार्यक्रम में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं को चेताते हुए गडाख ने कहा कि आप लोग अगर मंत्रालयों और बंगले को लेकर खींचतान करते रहे और काम प्रभावित करते रहे तो सीएम उद्धव इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे।

ये लोग विपक्ष में बैठ होते: यशवंतराव
यशवंतराव गडाख ने कहा, अगर उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का फैसला नहीं लिया होता तो ये (एनसीपी-कांग्रेस) अप्रासंगिक मुद्दों को उठाते हुए, विपक्ष की बेंच पर बैठे होते। आज इनकी मांगे खत्म नहीं हो रही हैं। अगर कांग्रेस और राकांपा के मंत्री बंगले, निजी कार्यालय और विभागों के आवंटन जैसे मुद्दों पर सरकार के काम में बाधा डालते रहेंगे, तो सीएम उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

तीनों दलों में मंत्रीपदों को लेकर खींचतान!
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में साथ लड़ने के बाद शिवसेना और भाजपा अलग हो गए थे। इसके बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाई है। उद्धव ठाकरे सीएम बने हैं। 28 नवंबर को उद्धव ठाकरे के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही ये खबरें आती रही हैं कि तीनों दलों में मंत्रीपदों को लेकर बहुत ज्यादा खींचतान है। इसी के चलते मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारों को लेकर भी देरी हुई।

3- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भी जारी खींचतान
उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में 42 मंत्री हैं। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद बीते माह उद्धव ने अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें 36 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली थी। शिवसेना के मुख्यमंत्री के अलावा 16 मंत्री हैं। वहीं, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री हैं।
-
Rupali Chakankar की बहन प्रतिभा स्वयंभू बाबा आशोक खरात केस में फंसी, 132 फर्जी खाते, 62 करोड़ का लेनदेन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications