राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता बोलीं, आतंकी जैसे दिखते हैं पीएम मोदी
शमशाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के शमशाबाद में रैली को संबोधित किया। इस रैली में राहुल गांधी से भाषण से पहले कांग्रेसी नेता और पूर्व सांसद विजयाशांति ने अपने भाषण में पीएम मोदी आतंकवादी बता दिया। विजया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी से सभी लोग डरे हुए हैं, वो ना जाने कब बम फेंक दे। इसी रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी दो इंडिया बना रहे है- एक गरीबों के लिए और दूसरा अमीर और अमीर लोगों के लिए।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्टार प्रचारक विजयाशांति ने तेलंगाना के शमशाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर कोई इस बात से डरा हुआ है कि किस समय मोदी बम गिरा देंगे। वह एक आतंकवादी की तरह दिखता है। लोगों से प्यार करने के बजाय वह लोगों को डरा रहा है। इस तरह का पीएम नहीं होना चाहिए।
राहुल ने कहा, 'पिछले 5 वर्षों से, वह दो इंडिया बने रहे हैं- एक अनिल अंबानी जैसे धनी लोगों का है जो निजी विमानों में यात्रा करते हैं और वे जो पसंद करते हैं उसे हासिल करते हैं। जबकि दूसरे भारत में किसान कर्ज माफी के लिए हाथ जोड़कर विनती करते हैं जबकि वित्त मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कर्जमाफी की कोई पॉलिसी नहीं है।
राहुल गांधी ने कहा कि, पूरा देश प्रधानमंत्री से उम्मीद रखता है। यूपी के भाजपा विधायक ने एक महिला का बलात्कार किया, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मोदी जी ने इस बारे में कुछ नहीं बोला। उन्होंने अपने सांसदों-विधायकों को संदेश दिया है कि तुम जो चाहो करो। मोदी जी के नए हिंदुस्तान में महिला बाहर नहीं जा सकती। घबराकर जी रही है। कांग्रेस की सरकार आते ही हम महिला आरक्षण दे देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि, अगर मोदी सच्चे देशभक्त होते तो, देश में नफरत नहीं फैलाते। क्या कोई देशभक्त अपने देश में नफरत फैला सकता है? क्या कोई देशभक्त को सारा पैसा 15 लोगों को दे देना चाहिए? क्या देशभक्त को राफेल का पैसा चोरी करके अनिल अंबानी को देना चाहिए। जब पुलवामा में आतंकी हमला होता है, तो मोदी नेशनल जियोग्राफी के लिए शूटिंग करते हैं। यही है मोदी और भाजपा की देशभक्ति- हमारे सैनिक शहीद होते हैं और मोदी साढ़े तीन घण्टे नाव पर बैठकर मूवी बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications