'पंजाब की घटना से साफ पीएम मोदी ने खुद ही कराया था पुलवामा हमला'
कांग्रेस नेता बोले- अब तो पुख्ता हो गया , पीएम मोदी ने खुद कराया था पुलवामा कांडपंजाब की घटना से साफ पीएम मोदी ने खुद ही कराया था पुलवामा हमला: पू्र्व सांसद
नई दिल्ली, 8 जनवरी: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के भाजपा और केंद्र सरकार के दावे को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। उदित राज ने कहा है कि ये सब पीएम मोदी की खुद से की गई नौटंकी थी। जिससे ये भी साफ होता है इलेक्शन जीतने के लिए पुलवामा में हमला भी उन्होंने ही कराया था।

उदित राज 2014 में भाजपा से ही सांसद बने थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले वो कांग्रेस में शामिल हो गए। शनिवार को उन्होंने कई ट्वीट किए हैं। ये ट्वीट पीएम मोदी की सुरक्षा पर चल रही बहस को लेकर हैं। उदित राज ने लिखा है- पीएम मोदी की नौटंकी ने अब पुख्ता कर दिया कि सत्ता की भूख के लिए पुलवामा कांड खुद कराया। उन्होंने लिखा है- मोदी के पास ना प्रदर्शनकारी पहुंचे, ना ईंट-पत्थर चला, ना गोली चली, ना ही कोई लाठी चली तो कैसे उनकी जान का खतरा था। उनकी गाड़ी को गोली भी भेद नही सकती। महान नाटककार।
उदित राज ने ट्विटर पर भाजपा नेताओं के उन बयानों को भी साझा किया है, जिसमें भाजपा ने पीएम की सुरक्षा में सेंध को कांग्रेस नेताओं की साजिश कहा है। इसको शेयर करते हुए उदित राज ने लिखा- भाजपाई नेता जब कांग्रेस पार्टी पर बिना किसी सबूत के 'खूनी इरादे' जैसे अनर्गल आरोप लगा सकते हैं तो प्रधानमंत्री जी से पुलवामा कांड पर सवाल क्यों नहीं किया जा सकता?

क्या हुआ था पीएम मोदी के साथ पंजाब में
Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब गए थे। यहां बठिंडा एयरपोर्ट से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाते हुए उनके काफिले को एक फ्लाईओवर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क ब्लॉक कर रोक लिया था। प्रधानमंत्री को 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहना पड़ा था। इके बाद वो बठिंडा एयरपोर्ट पर वापस लौट आए थे।
गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है और पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। भाजपा की ओर से इसे कांग्रेस नेताओं की साजिश करार दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने साफ कहा है कि फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती गई। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जाने वाले थे, अचानक उनका रोड से चलने का कार्यक्रम बना, जिससे थोड़ी परेशानी हुई। इसे सुरक्षा में चूक कहना गलत है।
आमिर ने कैटरीना को दिया सलमान के सामने 'दिल चीज क्या है' गाने का चैलेंज












Click it and Unblock the Notifications