दिल्ली चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, शोएब इकबाल समेत ये दिग्गज नेता AAP में हुए शामिल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद दल बदल का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। शोएब इकबाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

ये दिग्गज नेता 'आप' में हुए शामिल
बता दें कि शोएब इकबाल का आम आदमी पार्टी में शामिल होना दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने 'आप' की सदस्यता ली है, बुधवार को सीएम केजरीवाल ने शोएब इकबाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। शोएब इकबाल के अलावा कांग्रेस के अली मोहम्मद इकबाल और सुलताना भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई है।
Congress leader, former MLA and Deputy Speaker of Delhi Assembly Shoaib Iqbal today joined Aam Aadmi Party in the presence of Delhi CM and AAP leader Arvind Kejriwal. https://t.co/qdI92bYygq
— ANI (@ANI) January 9, 2020
5 बार विधायक रह चुके हैं
गौरतलब है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राजधानी में 8 फरवरी को मतदान किया जाएगा और 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में पिछले 20 साल से सत्ता का सूखा झेल रही भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि इस बार जनता काम पर वोट देगी। शोएब इकबाल का आप में शामिल होने बड़ा झटका इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि वह मटिया महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि 2015 में उन्हों 'आप' के ही असिम अहमद खान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

दिल्ली में केजरीवाल की ‘फ्री थ्योरी'
70 साल में भारत के किसी मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल की तरह सीना ठोक कर चुनाव नहीं लड़ा होगा। वे जनता से खुल्लमखुल्ला कह कह रहे हैं कि काम किया है तो वोट दो वर्ना नहीं दो। केजरीवाल ऐसा कहने का साहस इसलिए जुटा पाये हैं क्यों उन्हें यकीन है जनता उनके काम से खुश है। केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे जनसुविधाओं को मुद्दा बना कर चुनाव का नैरेटिव ही बदल दिया है। काम किया है तो वोट दो, वर्ना नहीं दो, की साफगोई वो सियासी पासा है जिसने भाजपा को आउट आफ ट्रैक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: JNU हिंसा पर बोलीं उमा भारती-देश में कुछ विचारक हैं सांप की तरह जहरीले हैं












Click it and Unblock the Notifications