Coronavirus पर शशि थरूर ने लिखी कविता और वो भी हिंदी में, आप भी पढि़ए
नई दिल्ली। चीन में करीब तीन महीने पहले दस्तक देने के बाद अब वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका कोरोना वायरस संक्रमण 5,040 लोगों की जान ले चुका है और दुनिया भर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। अब ये महामारी भारत को अपनी जद में ले चुका है। अबतक 85 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत में इस वायरस ने दो जिंदगियां भी ले ली है। भारत में कोरोना से बढ़ते मामलों के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कोरोना वायरस पर 8 लाइन की एक कविता लिखी है। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने यह कविता हिंदी में लिखी है, जबकि उन्हें अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार देर रात इस कविता को ट्वीट किया है।
Recommended Video

ये है उनकी कविता,पढि़ए
‘Corona Corona का डर खा रहा है,
ये लफ्ज़ अब हमारा भी सर खा रहा है।
किसी चीनी ने खाया है गलती से कुछ,
वो कुछ अब, नारी और नर खा रहा है।
घरेलू से नुस्खे बताते हैं सब,किस-किस की मानें, बता मेरे रब?
भगाना है गर हमको दानव घिनोना।
भाई मेरे... हाथ साबुन से धोना'।

अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना पर लिखी है कविता
अमिताभ बच्चन ने देसी अंदाज में कविता के जरिए इससे बचने का उपाय बताया है। अमिताभ ने अपनी कविता में कहा
'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब।
केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब।
क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस।
केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस।
ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना।
बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना।
हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब।
आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।'

कोरोना को लेकर अमेरिका में आपातकाल की घोषणा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, इससे कोरोना वायरस से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की मदद राशि मिलेगी। प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस के लॉन में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान करता हूं।' उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने का आदेश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications