पुलवामा हमले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- सरकार के वश में नहीं है सेनाओं की सुरक्षा

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर स्थित पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कैंप पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने टिप्पणी की है। दीक्षित ने कहा कि एक बात तो साबित हो गई कि सरकार की नीति, खासकर सर्जिकल स्ट्राइक के जो नाटकीय इनके प्रदर्शन रहे हैं, उसका कोई असर नहीं हो पाया। हमें दूसरे तरीके से सोचना पड़ेगा और मुझे नहीं लगता की सरकार के वश में है कि सेनाओं को सुरक्षित रख सकें। गौरतलब है कि CRPF ट्रेनिंग सेंटर पर रविवार (31 दिसंबर) को हुए जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन आतंकी हमले में पांच सैनिकों के शहीद हो गए। हमले में चार भारतीय जवान शहीद हुए थे, बाद में एक घायल जवान ने इाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में जैश 2 आतंकवादियों को भी ढेर किया गया है। जिस बिल्डिंग में हमला हुआ था उसे रविवार रात को ही उड़ा दिया गया था, अब सोमवार सुबह से ही आर्मी वहां पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

इन्होंने किया था हमला

इन्होंने किया था हमला

सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने वाले दो आतंकियों की पहचान हो गई है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के ही रहने वाले थे। इनमें से एक जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात पुलिस अफसर का 17 साल का बेटा है। एक का नाम मंजूर अहमद बाबा जबकि दूसरे का नाम फरदीन अहमद खांडे है।

10वीं में पढ़ता था फरदीन

10वीं में पढ़ता था फरदीन

बाबा पुलवामा का ही रहने वाला था जबकि खांडे बुरहान वानी के इलाके त्राल का था। खांडे के पिता गुलाम मोहम्मद खांडे जम्मू-कश्मीर पुलिस में ही अफसर हैं। फरदीन महज 17 साल का था और 10वीं में पढ़ता था।

जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली

जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश के प्रवक्ता हसन शाह ने कहा कि 3 फिदायीनों ने नूर त्राली और तलह रशीद की हत्या का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि...

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि...

हमले के बाद पुलवामा जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई है। हमले की निंदा करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'आतंकियों ने कायरतापूर्ण काम किया है। हमें अपने बहादुर जवानों पर गर्व है। पूरा देश जवानों के परिवार के साथ है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+