कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ये वीडियो शेयर कर NCB से पूछा- कंगना को कब पूछताछ के लिए बुलाओगे
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने ये वीडियो शेयर कर NCB से पूछा- कंगना को कब पूछताछ के लिए बुलाओगे
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस लंबे अरसे के बाद मंगलवार को मुंबई पहुंच गई। मुंबई पहुंचते ही कंगना ने सिद्धविनायक मंदिर जाकर बप्पा के दर्शन किए। इसके तुरंत बाद उन्होंने ट्वीटर पर अपना अपडेट शेयर करते हुए मुंबई की तरीफ करते हुए जय महाराष्ट्रा और जय हिंद के नारे लगाए।वहीं कंगना के मुंबई पहुंचते ही महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के महासचिव और प्रवक्ता सचिन सावंत ने कंगना का एक पुराना वीडियो जारी करते हुए एनसीबी से सवाल किया है कि अब तुम कंगना रनौत को पूछताछ के लिए कब बुलाओगे?

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने अपने ट्वीटर हेंडल पर कंगना का पुराना वीडियो साझा किया है और एनसीबी से पूदा है कि वो इस वीडियो के संबंध में पूछताछ के लिए कब कंगना रनौत को बुलाएंगे।
कांग्रेस नेता सचिन ने लिखा प्रिय NCB, वो लौट आईं है! तुम कब बुलाओ? इस वीडियो के लिए? संजय सावंत ने आगे लिखा इसके अलावा मोदी सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी (वह अभी भी राजकोष की कीमत पर आनंद ले रही है)। वह बॉलीवुड में ड्रग रैकेट से संबंधित सूचना देना चाहती थी। वह अब भी ये जानकारी छुपा रही है जो एक अपराध है।
इस वीडियो में कंगना रनौत को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसा ही हुआ जब मैं घर से भागी उसके डेढ़, दो साल बाद में एक फिल्म एक्ट्रेस थी, एक ड्रग एटिक्ट थीं मेरी जिंदगी में इतने सारे काम चल रहे थे लेकिन मैं ऐसे लोगों के हाथों में लग चुकी थी कि जहां से मुझे लगता था कि मेरे लिए शायद मौत.....
बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की छानबीन के दौरान बॉलीवुड में ड्रग रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ था। जिसके पहले ही कंगना रनौत ने बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई होने की बात कही थी इसके अलावा उन्होंने कई बड़े एक्टर का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि वो सभी इस धंधे में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications