पठान में ‘Behsaram Rang’गाने पर मचे बवाल पर बोली कांग्रेस नेता राम्या ये विवाद महिला विरोधी है
पठान में ‘Behsaram Rang’गाने पर मचे बवाल पर बोली कांग्रेस नेता राम्या ये विवाद महिला विरोधी है

शाहरुख खान की अपकमिंग पठान फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए गाने बेशरम रंग का जमकर विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं अब दीपिका के ड्रेसअप और गाने के विरोध पर एक्ट्रेस से नेता बनीं राम्या ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ये स्त्री द्वेष का एक और उदाहरण है।
स्त्री द्वेष एक बुराई है, जिससे हमें लड़ना चाहिए
कांग्रेस की पूर्व सांसद राम्या ने कहा इसी तरह एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु को चैतन्य अक्किनेनी से तलाक के लिए कैसे ट्रोल किया गया, कैसे अभिनेता साई पल्लवी को कश्मीरी पंडितों पर उनकी राय के लिए ट्रोल किया गया, रक्षित शेट्टी के साथ उनके ब्रेक-अप के लिए रश्मिका मंदाना से कैसे सवाल किए गए। राम्या ने ये उदाहरण देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा पसंद की स्वतंत्रता हमारा मूल अधिकार है। महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- स्त्री द्वेष एक बुराई है, जिससे हमें लड़ना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा अपने ट्टीट में लिखा
सामंथा को उनके तलाक के लिए, साईं पल्लवी को उनकी राय के लिए, रश्मिका को उनके अलगाव के लिए, दीपिका को उनके कपड़ों के लिए और कई अन्य महिलाओं को हर चीज के लिए ट्रोल किया गया। चयन की स्वतंत्रता हमारा मौलिक अधिकार है। महिलाएं मां दुर्गा का अवतार हैं- नारी द्वेष एक बुराई है जिससे हमें लड़ना चाहिए
भाजपा ने फिल्म पठान का बहिष्कार करने का आह्वान किया है
बता दें पठान फिल्म का इसी सप्ताह बेशरम रंग गाना रिजीज हुआ जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं।इस गाने को लेकर कई भाजपा नेताओं ने फिल्म के बहिष्कार करने का आह्वान किया है। उनका आरोप है कि इस गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की ड्रेस पहनी है। उनका आरोप है कि दीपिका पादुकोण ने ऐसा करके हिंदूओं की भावनाओं को आहत किया है।
गाने के खिलाफ कोर्ट में औपचारिक शिकायतें दर्ज की गई हैं
बता दें दीपिका पादुकोण के गाने के खिलाफ ये आक्रोश केवल धमकियों तक ही सीमित नहीं है इस गाने के खिलाफ कोर्ट में औपचारिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। वहीं बिहार की एक अदालत में याचिका दायर कर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। मध्य प्रदेश में कुछ हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में विरोध करने की कोशिश की, जहां शाहरुख खान की डंकी की शूटिंग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications