'पैपराजी को जेल में डालो' इमरजेंसी प्रमोशन के दौरान कंगना ने दी धमकी! वायरल हो रहा वीडियो
Kangana Ranaut On Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत इन दिनों अपनीअपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। एक इवेंट में कंगना ने पैपराजी को जेल में डालने की बात कही।
कंगना रनौत बुधवार को फिल्म इमरजेंसी का प्रमोशन करने पहुंची इस दौरान सारे पैपराजी वहां पर मौजूद थे। इस दौरान कंगना ने उनके साथ मस्ती-मजाक करती हुई नजर आई। साथ ही एक्ट्रेस ने चुटकी लेते हुए सारे पैपराजी को जेल में डालने की धमकी दी।

कंगना रनौत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा, 'सारे पपराज़ी को जेल में डालो, 6 सितंबर को इमरजेंसी लगने वाली है। इस दिन मनोरंजन के सारे साधनों को बैन किया जा रहा है।' हालांकि पैपराजी को एक्ट्रेस का ये अंदाज पसंद आया और उन्होंने कंगना की खूब सारी फोटोज भी क्लिक की। कंगना की इस वीडियो में फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
बता दें कि, साल 2021 से कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी क लेकर चर्चाएं थी। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है। लेकिन तमाम विवादों की वजह से इस फिल्म की बार-बार रिलीज डेट आगे बढ़ रही थी। फिल्म इमरजेंसी की खास बात ये है कि कंगना इसमें केवल लीड रोल ही नहीं निभा रहीं बल्कि इसे डायरेक्ट भी कर रही हैं।
हाल ही में फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में कंगना भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी लीड रोल निभाएंगे। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आएंगे। उनके निधन के बार एक्टर को आखिरी बार स्क्रीन में देखना का मौका मिलेगा। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, 6 सितंबर को फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut ने अवॉर्ड को बताया था 'बेकार', इमरान हाशमी ने कसा तंज, कहा-'क्योंकि मिलना बंद हो गए'












Click it and Unblock the Notifications