बॉलीवुड की पार्टीज में क्या होता है? कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, सितारों को कहा- 'बेवकूफ'
Kangana Ranaut On Bollywood Parties: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह बॉलीवुड की पार्टी में क्यों नहीं जाती।
राज शमानी के साथ बातचीत में कंगना रनौत ने एक बार बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में उनका कोई दोस्त है? इस पर कंगना ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं बॉलीवुड के लोगों की दोस्त नहीं बन सकती हूं. बॉलीवुड के लोग खुद से भरे हुए हैं।'

कंगना रनौत ने आगे बॉलीवुड के लोगों को बेवकूफ बताया। एक्ट्रेस ने आगे सेलेब्स के डेली रूटीन का खुलासा करते हुए कहा कि, 'अगर वो लोग शूटिंग नहीं कर रहे हैं तो उनका रूटीन होता है कि वह सुबह उठते हैं, कुछ फिजिकल ट्रेनिंग करते हैं, दोपहर में सोते हैं फिर उठते हैं फिर जिम जाते हैं। इसके बाद वह फिर सोते हैं और टीवी देखते हैं। वो लोग टिड्डे की तरह हैं। पूरी तरह से दिमाग से खाली। आप इस तरह के लोगों को अपना दोस्त कैसे हो बना सकते हो? उन्हें कुछ आईडिया नहीं कि क्या चल रहा है।'
कंगना रनौत ने खुलासा किया कि बॉलीवुड सेलेब्स की आपस में क्या बातचीत होती है। एक्ट्रेस ने कहा, 'उन लोगों के बीच कोई काम की बात नहीं होती। वह जब भी मिलते हैं ड्रिंक करते हैं और कपड़े-एक्सेसरीज की बातें करते हैं। ये शर्मनाक है, जो वो बातें करते हैं. ये ट्रॉमा है. बॉलीवुड पार्टी मेरे लिए ट्रॉमा की तरह हैं।'
कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें, तो लंबे इंतजार के बाद एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी 6 सिंतबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाएंगी। फिल्म को खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कंगना के अलावा, अनुपमा खेर, सतीश कौशिक, श्रेयास तलपड़े और महिमा चौधरा लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, जांच कराइए', कांग्रेस सांसद के लिए कंगना रनौत ने क्यों कहा ऐसा?












Click it and Unblock the Notifications