9 अगस्त को जम्मू कश्मीर जाएंगे राहुल गांधी, पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात संभव
श्रीनगर, अगस्त 04। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 9 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर जाने वाले हैं। राहुल गांधी श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद ये पहला मौका है, जब राहुल गांधी कश्मीर जाएंगे।

Recommended Video
दो दिन का हो सकता है ये दौरा
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मीटिंग में भी अनौपचारिक रूप से ये जानकारी दी थी कि वो केंद्र शासित प्रदेश कौ दौरा करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी दो दिन तक जम्मू कश्मीर में रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।
जम्मू कश्मीर में चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राहुल गांधी का दौरा
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर की राजनीति के लिहाज से राहुल गांधी का दौरा काफी अहम रहने वाला है, क्योंकि केंद्र सरकार प्रदेश के अंदर चुनाव कराने की तैयारी कर रही है और हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ये कहा था कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही चुनाव कराए जाने चाहिए और सभी राजनीतिक दलों को उसमें हिस्सा लेना चाहिए। गुलाम नबी आजाद ने ये भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर में चुनाव की तैयारियां शुरू कर चुकी है और ऐसे में राहुल गांधी का दौरा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications