LAC विवाद पर राहुल गांधी का बयान,कहा- चीन से कैसे निपटा जाए, इसकी सरकार को समझ नहीं
नई दिल्ली, जुलाई 26: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को समझ नहीं आ रहा कि चीन से कैसे निबटा जाए। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को साझा करते हुए यह बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार का आगाह करते हुए कहा कि आज चीन की हरकतों को नजरअंदाज करने से भविष्य में बड़ी मुश्किलें पैदा होंगी।
Recommended Video

राहुल गांधी ने एलएसी विवाद पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया है कि पूर्वी लद्दाख के डेमचोक इलाके में भारतीय सीमा के हिस्से में चीन की ओर से अपने टेंट लगाए गए हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि जब चीनी सैनिकों से वहां से लौटने के लिए कहा गया तो फिर भी सैनिकों की मौजूदगी वहां बनी हुई है।
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा कि चीन से कैसे निपटा जाए, इस बारे में भारत सरकार को कोई जानकारी नहीं है। इसके साथ ही केंद्र सरकार को चेताते हुए बताया कि चीन के कामों को अभी नजरअंदाज करने से भविष्य में बड़ी समस्याएं पैदा होंगी। हालांकि यह पहली बार नहीं हैं, जब राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद पर अपना बयान दिया हो।
इससे पहले 14 जुलाई को उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने विदेश और रक्षा नीति को देशीय राजनीतिक हथकंडा बनाकर हमारे देश को कमजोर कर दिया है। भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया था, जिसमें भारत-चीन की सेनाओं के बीच ईस्टर्न लद्दाख में एक बार फिर से झड़प की बात कही गई थी।












Click it and Unblock the Notifications