'महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पर भारी', राहुल ने पीएम पर कसा तंज
नई दिल्ली, 9 जुलाई: पिछले डेढ़ साल में देश के ज्यादातर राज्यों को दो बार लॉकडाउन का सामना करना पड़ा। जिससे आम आदमी की कमर टूट गई थी। उम्मीद जताई जा रही थी केंद्र सरकार लोगों को राहत देने के लिए महंगाई कम करवाएगी, लेकिन हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के अलावा अब पीएनजी-सीएनजी के भी दामों में इजाफ हुआ। जिसको लेकर विपक्ष भी सरकार को घेरने में लगा हुआ है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 'अच्छे दिन' वाले नारे पर तंज कसा है।
Recommended Video

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महंगाई का विकास जारी, 'अच्छे दिन' देश पे भारी, PM की बस मित्रों को जवाबदारी। इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया, जिसमें दिल्ली में पेट्रोल के 100 रुपये के पार जाने की खबर थी। इसके साथ राहुल ने लिखा कि आपकी गाड़ी चाहे पेट्रोल पे चलती हो या डीजल पे, मोदी सरकार टैक्स वसूली पे चलती है।
कितना बढ़ा सीएनजी का दाम?
दिल्ली में सीएनजी के दाम में गुरुवार से बढ़ोतरी कर दी गई। पहले दिल्ली में सीएनजी 43.40 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, जो अब बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं पीएनजी की बात करें तो वो 29.66 प्रति एससीएम पहुंच गई है। दिल्ली के पड़ोसी शहर नोएडा में हाल और भी बुरा है। वहां पर सीएनजी 49.09 रुपये किलो बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications