वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति का हिस्सा बने मनमोहन सिंह, ली इस कांग्रेसी नेता की जगह

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिये नामित किया है। मनमोहन सिंह कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जगह लेंगे। दिग्विजय सिंह को शहरी विकास संसदीय स्थायी समिति में नामित किया गया है। राज्यसभा के बुलेटिन में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

Congress leader Manmohan Singh Nominated to parliamentary standing committee on finance

वित्तीय मामलों पर स्थायी समिति के सदस्य के रूप दिग्विजय सिंह के इस्तीफे के बाद रिक्त हुये स्थान पर डा. सिंह को नामित किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस समिति में डा. सिंह की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिये ही दिग्विजय सिंह ने इस्तीफा दिया था। उल्लेखनीय है कि 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे डा. सिंह सितंबर 2014 से मई 2019 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में वित्त मामलों की स्थायी समिति के सदस्य रहे।

इससे पहले, मनमोहन सितंबर, 2014 से मई, 2019 तक इस समिति का हिस्सा थे। अपने पिछले कार्यकाल में समिति ने जीएसटी और नोटबंदी जैसे विवादस्पद मुद्दों को विचार विमर्श के लिए उठाया था, जिसमें मनमोहन सिंह की काफी अहम भूमिका थी। गौरतलब है कि मनमोहन सिंह को अगस्त में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+