नेता विपक्ष खड़गे बोले- 'मुझे फोन पर मिल रही हैं जान से मारे की धमकियां'

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। खड़गे ने रविवार को बताया कि उन्हें बीते कुछ महीनों से फोन के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। खड़गे ने बेंगलुरु से करीब 600 किलोमीटर दूर कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैं इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष( सुमित्रा महाजन) और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संज्ञान में लाया हूं।'

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के तुगलक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। खड़गे ने कहा कि मैं इसे बड़ा मामला नहीं बनाना चाहता हूं। यह अच्छा नहीं होगा कि इस मुद्दे को ज्यादा तूल दिया जाए और जांच आगे न बढ़ पाए।' खडगे के मुताबिक, उन्होंने इस मामले को इसलिए अभी तक सार्वजनिक नहीं किया क्योंकि उन्हें लगता था कि इससे जांच प्रक्रिया बाधित होगी।

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि उन्हें यह धमकियां कौन दे रहा है तो उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। जांच पूरी होने के बाद इस बातका खुलासा हो जाएगा।'

खड़गे ने कहा, 'लोग सोचते हैं कि वे मुझे शांत कर देंगे या मुझे मेरा काम करने से रोक देंगे। उनको यह पता होना चाहिए कि शायद उसी वक्त मेरी मौत हो जाती जब मैं छह साल का था और मेरी घर में आग लग गई थी और मेरे माता-पिता एवं दूसरे रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। अब मैं 76 साल का हूं और इसलिए इन70 वर्षों को अतिरिक्त मानता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+