कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट से बताया, कहां से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी?

Recommended Video

    PM Modi vs Priyanka Gandhi, क्या Varanasi में चलेगा Congress का ये कार्ड | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के साथ ही चर्चा शुरू हो गई है कि क्या उन्हें इस बार के लोकसभा चुनाव में उतारा भी जाएगा?

    सिब्बल ने ट्वीट से बताया,कहां से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

    सूत्रों की मानें तो इस बात की पूरी संभावना नजर आ रही है। इस बीच खबर ये भी है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की किसी सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल के एक ट्वीट के बाद इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    कपिल सिब्बल के एक ट्वीट से उठे कई सवाल

    दरअसल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के अगले दिन यानी 24 जनवरी की सुबह एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मोदीजी और अमित शाह ने कहा था, कांग्रेस मुक्त भारत, अब उत्तर प्रदेश (पूर्वी) में प्रियंका गांधी के आने के साथ हम देखेंगे.....मुक्त वाराणसी? ......मुक्त गोरखपुर?" कपिल सिब्बल के इस ट्वीट से कहीं न कहीं ये संकेत जरूर मिल रहे हैं कि पार्टी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को लेकर कोई बड़ी प्लानिंग जरूर की है।

    क्या वाराणसी में मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका?

    क्या वाराणसी में मोदी को टक्कर देंगी प्रियंका?

    अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले में वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है, या फिर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से भी उतारा जा सकता है। कपिल सिब्बल ने जिस तरह से पूर्वी उत्तर प्रदेश की दो अहम सीटों, वाराणसी और गोरखपुर का जिक्र अपने ट्वीट में किया है, इससे कई तरह के संकेत मिल रहे हैं। ऐसी खबरें भी हैं कि प्रियंका गांधी को वाराणसी सीट से कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने की कवायद भी शुरू होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 2014 में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार रहे अजय राय ने खुद प्रियंका गांधी को वाराणसी से उम्मीदवार घोषित करने के लिए राहुल गांधी को एक प्रस्ताव भेजने की बात कही है।

    बीजेपी के 'गढ़' पूर्वी यूपी में सेंधमारी के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव

    बीजेपी के 'गढ़' पूर्वी यूपी में सेंधमारी के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव

    वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो वाराणसी और गोरखपुर लोकसभा सीट पूर्वी यूपी की बेहद हाईप्रोफाइल सीटों में से एक हैं। जहां वाराणसी सीट से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 का चुनाव लड़ा और जीते, वहीं गोरखपुर सीट को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर लोकसभा सीट छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार बीजेपी अपने इस गढ़ में मजबूत वापसी की प्लानिंग कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस भी इस सीट पर सेंधमारी की रणनीति जरूर बनाना चाहेगी।

    प्रियंका को कांग्रेस आलाकमान ने दिया है पूर्वी यूपी का प्रभार

    प्रियंका को कांग्रेस आलाकमान ने दिया है पूर्वी यूपी का प्रभार

    वैसे भी जिस तरह से प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है, उसके पीछे पार्टी की पूरी रणनीति यही है कि किसी भी तरह से इस क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन सुधारा जाए। प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाए जाने के बाद बुधवार को ही कांग्रेस राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश में फ्रंट-फुट पर खेलेगी। प्रियंका गांधी अभी तक महज रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार का काम देखती थीं। हालांकि इस बार पार्टी ने उन्हें पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी देकर एक साथ कई संकेत देने की कोशिश की है।

    अमेठी या रायबरेली को लेकर भी चर्चाएं

    अमेठी या रायबरेली को लेकर भी चर्चाएं

    एक चर्चा ये भी है कि प्रियंका गांधी को रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार बनाया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी अभी तक सांसद रही हैं। लेकिन इस बार उनकी सेहत ठीक नहीं नजर आ रही है। ऐसे में पूरी संभावना है कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को रायबरेली सीट से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। चर्चा ये भी है कि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ें और प्रियंका गांधी को अमेठी सीट से उतारा जाए। फिलहाल अभी इस पर आखिरी फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+