बिजली संकट की वजह कांग्रेस सरकार में कैग की कोयला ब्लॉक आवंटन पर गलत रिपोर्ट देना: सिब्बल

नई दिल्ली,30 अप्रैल: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने देश में जारी बिजली संकट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने देश में गहराते बिजली संकट के पीछे पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में कोयला ब्लॉक आवंटन को लेकर कैग और भाजपा के गलत रिपोर्ट देने को कहा है।

 , power crisis

Recommended Video

    Hate Speech: Delhi Police को SC की फटकार, फिर से मांगा हलफनामा | वनइंडिया हिंदी

    शनिवार को सिब्बल ने कहा, इस समय जो बिजली संकट है, वो तब पैदा हुआ जब बीजेपी और सीएजी ने रिपोर्ट दी कि कांग्रेस सरकार के दौरान गलत तरीके से कोयला ब्लॉक आवंटित किए गए थे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आवंटन रद्द कर दिए। उन्होंने फिर से नीलामी की और बढ़ी हुई कीमतों के कारण इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। सिब्बल ने कहा कि शायद ही कोई प्राइवेट सेक्टर प्रोडक्शन हो या राज्यों के पास खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा न हो, उनकी (भाजपा) नीति पूरी तरह से विफल हो गई है। उन्होंने सिर्फ राजनीतिक फायदा उठाया और आज आम लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।

    भूपेश बघेल ने भी केंद्र को घेरा

    छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि देशभर के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की आपूर्ति हो ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया जिसके कारण यह हुआ है।

    राहुल भी केंद्र पर हमलावर

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई राज्यों में बिजली की भारी कटौती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह संकट छोटे उद्योगों को खत्म कर देगा, जिससे बेरोज़गारी और बढ़ेगी। छोटे बच्चे इस भीषण गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर सकते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+