कमलनाथ ने शिवराज सिंह को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है। कमलनाथ का यह न्योता ऐसे समय में आया है जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौड़ ने कमलनाथ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कमलानथ ने अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में बेहतर काम किया है। जब कमलनाथ से पूछा गया कि क्या आप गौड़ को कांग्रेस में आने का न्योता देंगे तो उन्होंने कहा कि मैं ना सिर्फ गौड़जी को बल्कि शिवराज सिंह चौहान को भी कांग्रेस में आने का न्योता देता हूं।

कमलनाथ ने यह बयान भोपाल में एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि गौड़ जी ने जो कहा है वह सच है, मेरे पास आंकड़े हैं जो यह दिखाते हैं कि बतौर शहरी ग्रामीण मंत्री मैंने यहां के लिए सबसे अधिक राशि का आवंटन किया था, मैंने 4500 करोड़ रुपए मध्य प्रदेश को दिए थे। आगामी विधानसभा चुनाव में वह क्या खुद मैदान में उतरेंगे इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अभी मैंने यह फैसला नहीं लिया है, मैं अभी भी संसद का सदस्य हूं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं क्योंकि अमित शाह ने इस बाबत लॉ कमीशन को पत्र लिखा है। यह पत्र किसी छोटे नेता ने नहीं लिखा है, यह दिखाया है कि यह मामला कितना गंभीर है। कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार का कालाधन को रोकने के लिए नोबंदी का फैसला पूरी तरह से विफल रहा है। बैंकों में कहीं ज्यादा पैसा नोटबंदी के बाद जमा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- मालदीव में ब्रिज उद्घाटन का भारत ने किया बहिष्कार, श्रीलंका और बांग्लादेश अधिकारियों के साथ हुई बदसलूकी












Click it and Unblock the Notifications