दिल्ली पहुंचे कमलनाथ बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं, कयासों का दौर जारी

नई दिल्ली, 26 सितंबर: कांग्रेस पार्टी नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव कराने की जा रही है। ऐसे में अब तक दो नाम निकलकर सामने आए हैं। पहला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दूसरा वरिष्ठ नेता शशि थरूर का। हालांकि जब से अशोक गहलोत का नाम पार्टी अध्यक्ष पद के चुनावों के लिए आया है। राजस्थान से पार्टी के अंदर अलग ही तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। वहां सचिन पायलट के सीएम के नाम पर बगावत हो रही है। ऐसे में हाल ही में यह भी दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से गहलोत बाहर हो गए हैं, क्योंकि राजस्थान के सियासी ड्रामे से हाईकमान काफी खफा हो गया है। इस बीच दिल्ली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दस्तक दी है, जिसके बाद अब नए कयास लगना शुरू हो गए हैं।

Kamal Nath

Recommended Video

      Rajasthan Political Crisis: गहलोत-पायलट की सुलह करवाएंगे Kamal Nath? | वनइंडिया हिंदी *Politics

      दरअसल, राजस्थान में सीएम को लेकर चल रही बगावत के बाद पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह कई और नामों को इस पद की रेस में शामिल किया गया है। इनमें केसी वेणुगोपाल का नाम प्रमुख है। हालांकि इस बीच वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

      सूत्रों के अनुसार राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने 10 जनपथ पर मीडिया से बात की। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जब कांग्रेस नेता से पूछा कि पार्टी के अध्यक्ष पद में उनकी रुचि है या नहीं तो उन्होंने कहा कि मेरी रुचि नहीं है... मैं तो नवरात्र के लिए दिल्ली आया हुआ हूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+