जयराम रमेश बोले- मोदी सरकार के पास कोरोना टीकाकरण को लेकर कोई पॉलिसी है ही नहीं
नई दिल्ली, 12 मई: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की मौजूदा कोरोना टीकाकरण नीति की कड़ी आलोचना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने कहा है कि 18 से 44 साल के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की बात मोदी सरकार की ने कह तो दी है लेकिन सच्चाई ये है कि इसका कोई प्लान तैयार नहीं है। रमेश ने कहा है कि केंद्र की सरकार कोरोना से निपटने में भी फेल रही हैं और लोगों को वैक्सीन देनें में भी असफल हुई है।

Recommended Video
बुधवार को ट्वीट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा है- मोदी की टीकाकरण नीति, खासतौर से 18-44 आयुवर्ग के लिए एकदम फेल है। हकीकत में सरकार के पास कोई नीति ही नहीं है। यह बहुत ज्यादा खराब है, यह अन्यायी है। सबसे पहले तो वैक्सीन की भारी कमी है। दूसरे- कोविन पर बुकिंग करने की बाध्यता एक बड़े वर्ग को वैसे ही इससे बाहर कर देती है। तीसरा- सुप्रीम कोर्ट में दिए गए सरकारी हलफनामे के अनुसार, 50 प्रतिशत वैक्सीन जो राज्यों को दी गई वो निजी अस्पतालों के लिए है।
जयराम रमेश वैक्सीन की नीति को लेकर लगातार लिख रहे हैं। एक दिन पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे मेरे छोटे बेटे ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जो सर्टिफिकेट मिला उसमें कहीं कोई बोरिस जॉनसन की तस्वीर उस पर नहीं थी जैसा हमारे देश में हो रहा है।
वैक्सीन नीति पर प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना
कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है। बीजेपी सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मनाया लेकिन टीके की कोई व्यवस्था नहीं की। इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 फीसदी की गिरावट आ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीका बनाने वाली कंपनियों में जाकर फोटो खिंचाए मगर उनकी सरकार ने टीके का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?












Click it and Unblock the Notifications