Kashmir Files पर बोले कांग्रेस नेता जयराम रमेश- 'ये फिल्म नफरत के लिए उकसाती है'

नई दिल्ली, 19 मार्च: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। जिस वजह इस फिल्म का कलेक्शन एक ही हफ्ते में 100 करोड़ के पार पहुंच गया। एक ओर सरकार और बीजेपी इस फिल्म का समर्थन कर रही, तो विपक्षी दल इसे मेकर्स को प्रोपगेंडा बता रहे हैं। अब इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का बयान सामने आया है।

Recommended Video

    The Kashmir Files देखने के बाद भड़के कांग्रेस नेता Jairam Ramesh, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Jairam Ramesh

    जयराम रमेश ने कहा कि कुछ फिल्में परिवर्तन को प्रेरित करती हैं, लेकिन कश्मीर फाइल्स नफरत को उकसाती है। सत्य न्याय, पुनर्वास, सुलह और शांति की ओर ले जा सकता है, लेकिन इस फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इसके अलावा क्रोध को भड़काने और हिंसा को बढ़ावा देने के लिए इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। प्रचारक 'फूट डालों और राज करो' की नीति पर काम करते हैं और लोगों के डर का फायदा भी उठाते हैं।

    वहीं जयराम रमेश से पहले जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला का बयान इस फिल्म को लेकर आया था। उन्होंने कहा कि ये फिल्म सच्चाई से बहुत दूर है, क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने उन मुसलमानों और सिखों के बलिदानों की अनदेखी की, जो घाटी में आतंकवाद से पीड़ित थे। अब्दुल्ला ने कहा कि उनके पिता और पार्टी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, कश्मीरी पंडितों के पलायन के समय जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री नहीं थे। उस दौरान जगमोहन राज्यपाल थे, जबकि केंद्र में वीपी सिंह की सरकार थी, जिसे बीजेपी का समर्थन प्राप्त था।

    पीएम और गृहमंत्री से मिले मेकर्स
    फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम ने फिल्म की जमकर तारीफ की। साथ ही सच्चाई को जनता के सामने लाने के लिए उनका धन्यवाद दिया। इसके बाद टीम ने गृहमंत्री अमित शाह, आरआरएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं से मिली थी। इस वजह से भी विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+