कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने विवेक डोभाल से मांगी माफी, कहा- मैंने गुस्से में आकर दे दिए थे बयान
नई दिल्ली। Jairam Ramesh apologized to Vivek Doval कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NSA अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से माफी मांगी है। ये माफी एक मानहानी मुकदमे में मांगी गई है। जयराम रमेश की माफी को विवेक डोभाल ने स्वीकार भी कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा है कि उन्होंने विवेक के खिलाफ बयान देने से पहले सत्यापन कर लेना चाहिए था, लेकिन मैंने गुस्से में आकर उनपर की आरोप लगा दिए। इस मामले पर विवेक डोभाल ने कहा, 'जयराम रमेश ने माफी मांगी है और हमने इसे स्वीकार कर लिया है।

कारवां मैगजीन पर जारी रहेगा केस
आपको बता दें कि विवेक डोभाल ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कारवां मैगजीन के खिलाफ एक बयान और लेख के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जयराम रमेश की माफी के बाद केस से उनका नाम तो हट गया है, लेकिन कारवां मैगजीन के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस जारी रहेगा।
क्या है मामला?
आपको बता दें कि विवेक डोभाल ने सोमवार को कारवां पत्रिका में छपे एक लेख को लेकर फौजदारी मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस लेख में दावा किया गया था कि विवेक डोभाल एक फर्म चला रहे हैं, जिसमें विदेशी फंड लगता है, जिसमें प्रमोटरों की पृष्ठभूमि संदिग्ध रही है। इस आर्टिकल में डोभाल फैमिली पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस आर्टिकल में कहा गया था कि विवेक डोभाल केमैन आइलैंड में हेज फंड चलाते हैं। यह हेज फंड 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के महज 13 दिन बाद पंजीकृत किया गया था। विवेक का यह व्यवसाय उनके भाई शौर्य डोभाल के व्यवसाय से जुड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications