उत्तराखंड तक पहुंची इस्तीफे की आंच, राहुल के बाद हरीश रावत ने छोड़ा पद
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा देने के बाद से कांग्रेस में बड़े स्तर के नेताओं के लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। इस बीच गुरुवार को असम के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं जून के अंत में कई कांग्रेसी नेताओं ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने इस्तीफे पार्टी को सौंप दिए थे। जिसके बाद पार्टी के अंदर इस्तीफों की झड़ी लग गई थी।

गुरुवार को हरीश रावत ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने हरीश रावत को असम का प्रभारी बनाया था। इन चुनावों में पार्टी के असम में बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा। हरीश रावत ने फेसबुक पर पोस्ट लिख हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने लिखा कि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी है।
हरीश रावत ने लिखा कि, असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं उत्तरदायी हूँ। मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए अपने महामंत्री के पद से पूर्व में ही त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए मेरी स्थिति के लोगों के लिए पद आवश्यक नहीं है मगर प्रेरणा देने वाला नेता आवश्यक है।
हरीश रावत ने लिखा कि, प्रेरणा देने की क्षमता केवल राहुल गांधी में है, उनके हाथ में बागडोर रहे तो यह संभव है कि हम 2022 में राज्यों में हो रहे चुनाव में वर्तमान स्थिति को बदल सकते है। 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को परास्त कर सकते है इसलिए लोकतांत्रिक शक्तियाँ व सभी कांग्रेसजन श्री राहुल जी को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देखना चाहते है।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications