पाकिस्तान: गुरुद्वारे पर हमले के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में गुरुद्वारे पर पत्थबाजी का मामला गर्माता जा रहा है, भारत में राजनीति और बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने इसकी कड़ी निंदा की है। इस मामले पर अब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ननकाना साहिब सिखों के लिए एक पवित्र स्थान है और सभी धर्मों के लोग इसका सम्मान करते हैं। अगर ऐसी कोई घटना हुई है, तो हम सभी इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

Congress leader Ghulam Nabi Azad made a big statement after the attack on Gurdwara in Pakistan

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर उपद्रवियों ने पथराव किया और वहां के सिखों के साथ मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में शख्स सिख समुदायों को धमकाता दिखाई दे रहा है और कहता है कि वह इस शहर का नाम बदल कर गुलाम अली मुस्तफा कर देगा। ननकाना साहिब पर हमले की आशंका से सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे में फंसे हुए हैं वहीं कुछ अपने घरों में छिपे हुए हैं। इस मामले की भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों ने कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें: जब शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मेहमान परिजनों को दे रहे थे सांत्वना, देश के लिए शहीद हो गया एक और जवान

इसलिए शुरू हुआ विवाद
ननकाना साहिब पर हुए पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के पीछे असल वजह कुछ और ही है। सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है यह मामला भी उसी से जुड़ा है। ननकाना साहिब गुरुद्वारे में ग्रंथी का आरोप है कि बंदूक की नोक पर उनकी बेटी जगजीत कौर को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उसका जबरन निकाह कराया गया। इसके उलट लड़की ने वीडियो जारी कर इस बात का खुलासा किया कि उसने अपने मर्जी से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है। गुरुद्वारे पर हमला करने वाले भी लड़की के ससुराल वाले हैं जिन्होंने कथित तौर पर लड़की का अपहरण कर उसका निकाह करा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+