मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी से की पूछताछ

नई दिल्ली। मंनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार की 23 वर्षीय बेटी ऐश्वर्या से गुरुवार को पूछताछ की। एजेंसी ने मंगलवार को बेंगलुरु में रहने वाली ऐश्वर्या को मंगलवार को जांच एजेंसी ने तलब किया था। वहीं डीके शिवकुमार को भी आज पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय लाया गया था।

Congress leader DK Shivakumars 23-year-old daughter questioned by ED today

डीके शिवकुमार को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। महज 23 वर्ष की आयु में डीके शिवकुमार को कांग्रेस ने सतानपुर विधानसभा सीट से एचडी देवगौड़ा के खिलाफ मैदान में उतारा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 1989 में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। डीके शिवकुमार से ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में लगातार पांच दिन तक पूछताछ की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि पिछले वर्ष ईडी ने डीके शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ 2017 में आयकर विभाग ने जांच की थी और उनके पास से नई दिल्ली के ठिकानों पर 8.83 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे, जिसका उनके पास अकाउंट नहीं था। पिछले वर्ष ईडी ने सितंबर माह में शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। आयकर विभाग द्वारा दायर चार्जशीट के आधार पर ही ईडी ने यह मामला दर्ज किया था।

डीके शिवकुमार को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है। महज 23 वर्ष की आयु में डीके शिवकुमार को कांग्रेस ने सतानपुर विधानसभा सीट से एचडी देवगौड़ा के खिलाफ मैदान में उतारा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 1989 में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- डीके शिवकुमार के पास है 840 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति, ईडी की गिरफ्त में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+