'भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनकर इन भक्तों को जबाब दें' दीपिका की ड्रेस पर मचे बवाल पर कांग्रेस नेता की सलाह

दीपिका की ड्रेस पर मचे बवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ऐसा विवादित ट्टीट कर दिया है। उदिर राज ने ट्टीट करके लिखा नारीवादियों को मेरी सलाह है कि भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनकर इन भक्‍तों को जवाब दें

congress

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्‍म पठान के गोन बेशरम रंग पर देश भर के राज्‍यों में बवाल मचा है। कई लोग जहां इस गाने में वल्‍गर शूट को लेकर विरोध कर रहे हैं वहीं भाजपा के नेता के दीपिका पादुकोण का इस गाने में भगवा यानी ऑरेन्‍ज कलर की बिकिनी पहनने गुस्‍सा है। वहीं इस सबके बीच एक कांग्रेसी नेता ने नारीवादियों को भगवा रंग की बिकनी पहनने की सलाह दी है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने किया ये विवादित ट्टीट

बता दें पठान फिल्‍म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर भाजपाई जमकर हंगामा कर रहे हैं। भाजपाईयों के विरोध पर टॉरगेट करते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने ऐसा विवादित ट्टीट कर दिया कि जिसने आग में घी का काम किया है। उदिर राज ने ट्टीट करके लिखा नारीवादियों को मेरी सलाह है कि भगवा रंग की बिकनी और ब्रा पहनकर इन भक्तों को जवाब दें। उनकी मूर्खतापूर्ण सलाह को ट्विटर पर कई लोगों ने खारिज कर दिया, जिन्होंने उन्हें अपने घर से या कांग्रेस पार्टी से ट्रेंड शुरू करने की सलाह दी।

जानें पठान के गाने पर क्‍यों मचा है बवाल

भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री मिश्रा नरोत्तम मिश्रा द्वारा बेशरम रंग नाम की फिल्म के गाने पर आपत्ति जताने के बाद शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्‍म पठान को लेकर विवाद छिड़ गया। उन्होंने कहा कि यह गाना हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता उन्‍होंने कहा पोशाक में केसरिया और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है और यह आपत्तिजनक है

भगवा बिकिनी पहन कर दीपिका ने जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग का किया है सपोर्ट

भाजपा मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने का कि

मैं फिल्म के निर्माताओं को सलाह देता हूं कि बेटे में आपत्तिजनक हिस्से को ठीक किया जाए। भगवा बिकनी में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में खड़ी हुई थीं। मिश्रा ने कहा था कि उनकी मानसिकता का पर्दाफाश हो गया है और अगर बदलाव नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश में फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। सिर्फ हिंदू समुदाय ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने गाने पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि फिल्म ने इस्लामिक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा था कि मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और हम इस फिल्म को मध्य प्रदेश और देश के बाकी हिस्सों में रिलीज नहीं होने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+