रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आए अधीर रंजन चौधरी, पांच ट्वीट कर बोले बीजेपी उठा रही है राजनीतिक फायदा

नई दिल्ली: सुशांत केस की जांच जब से सीबीआई ने शुरू की है, तब से इसमें रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत केस में ड्रग्स एंगल निकलकर सामने आया था, जिसके बाद NCB ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया। जिस वजह से अभी भी इस मुद्दे पर राजनीति जारी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतर गए हैं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty के समर्थन में कांग्रेस नेता Adhir Ranjan Chowdhury,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    'सरकार को खुश करना चाहती हैं एजेंसियां'

    'सरकार को खुश करना चाहती हैं एजेंसियां'

    अधीर रंजन चौधरी रिया की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी का हाथ बता रहे हैं। उन्होंने लगातार पांच ट्वीट करके बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। चौधरी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसियां इस तरह से काम कर रही हैं, ताकी मोदी सरकार को खुश किया जा सके। इसके अलावा लंबे समुद्र मंथन के बाद केंद्र की जांच टीमें अमृत की जगह दवाई खोज कर लाई हैं। सभी टीमें अंधेरे में ये टटोल रही हैं कि हत्यारा कौन है।

    'रिया पर हत्या का आरोप नहीं'

    'रिया पर हत्या का आरोप नहीं'

    अधीर रंजन ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय एक्टर थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें बिहारी एक्टर बना दिया। सिर्फ और सिर्फ चुनाव में फायदे के लिए। वहीं रिया पर ना तो हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है, उन्हें NDPS की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। चौधरी के मुताबिक रिया के पिता एक पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, उन्होंने राष्ट्र की सेवा की। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला हैं। सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए।

    मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल

    मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल

    अधीर रंजन चौधरी ने अपने अंतिम ट्वीट में मीडिया ट्रायल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिया के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं। मीडिया ट्रायल हमारी न्याय प्रणाली के लिए सही नहीं है। सभी के लिए न्याय हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों में से एक है। इससे पहले शिवसेना भी इस मामले में बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगा चुकी हैं।

    क्या है रिया के ऊपर आरोप?

    क्या है रिया के ऊपर आरोप?

    रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिया के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराई। हालांकि, रिया के ऊपर खुद ड्रग्स लेने का आरोप नहीं है। अगर रिया मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। मंगलवार रात को मजिस्ट्रेट कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+