Bengal Election: अधीर रंजन चौधरी का TMC पर हमला, कहा- बीजेपी को बंगाल में मजबूत होने के लिए माफी मांगे CM

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियां मैदान में उतरकर लोगों से वादों पर वादे कर रही हैं। वहीं एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही। बीजेपी ने जहां बंगाल में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वहीं टीएमसी लगातार बाहरी को बंगाल में आकर राज नहीं करने की बात बोल रही है। इन सब के बीच अब कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन भी काफी सक्रिय हो गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी को लेकर ममता बनर्जी पर हमला बोला है।

West Bengal Election 2021

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको बीजेपी को राज्य में आने देने के लिए बंगाल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। बंगाल के मुसलमानों से वोट मांगने से पहले सीएम ममता बनर्जी को स्वीकार करना चाहिए कि उनकी गलती के कारण ही बीजेपी को राज्य में खुद को मजबूत करने का मौका मिला है।

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि किसान आंदोलन के खिलाफ आप कुछ नहीं कर पाते हैं। कभी बलपूर्वक, छलपूर्वक, दरार पैदा कर किसान आंदोलन को खत्म करने की हजार कोशिशें की हैं, लेकिन आप कामयाब नहीं हुए। किसान का पक्ष कोई भी रखे सब आपके लिए दुश्मन है।

आपको बता दें कि इस साल के बीच में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने है। अब की तस्वीरों में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई देखी जा रही है। कांग्रेस और वाम मोर्चा एक साथ आकर चुनाव लड़ रहा है। दोनों के बीच सीटों की भी बंटवारा हो गया है। ऐसे में जहां गृह मंत्री अमित शाह बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों को लाकर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। वहीं सीएम ममता बनर्जी पिछली बार से और बेहतर प्रदर्शन करने का दम भर रही हैं। कांग्रेस का भी दावा कर रही है कि कांग्रेस गठबंधन और बीजेपी के बीच में लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+