भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस बनाएगी मोबाइल ऐप से मेंबर

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी को करारा टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी हाईटेक तरीका अपना लिया है। जहां भाजपा मिस कॉल के माध्यम से पार्टी सदस्य बना रही है वहीं कांग्रेस अब मोबाइल ऐप के जरिए अपने सदस्य बनाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर का इस ऐप के जरिए सबसे पहला रजिस्ट्रेशन‍ किया गया।

Congress launches app-based membership drive

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमि‍टी के प्रमुख अजय माकन मौजूद थे। ऐप के जरिए सदस्य बनाने का यह अभियान 15 मई तक चलता रहेगा। इस संबंध में अजय माकन ने कहा कि अब कांग्रेस के सदस्य बनने की प्रक्रिया बेहद आसान बना दी गई है।

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा, मिस ना हो जाये ये मिसकॉल

माकन ने कहा कि हमने सबसे पहले मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी को सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि अब इंटरनेट, फेसबुक, मोबाइल और डायरेक्ट मेंबरशि‍प यानी चार तरीकों से पार्टी का सदस्य बना जा सकता है। प्रति सदस्य पांच रुपये भी दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+