कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन का आरोप, सरकार गिराने के लिए 'ऑपरेशन कमल' दोहराने की फिराक में भाजपा

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी और कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वो राज्य में तीन महीने की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। जेडीएस के नेता और राज्य में मंत्री सा रा महेश ने संवाददाताओं से कहा है कि बीजेपी 2008 जैसे एक और 'ऑपरेशन कमल' करने की कोशिश कर रही है। जब 2008 विधानसभा में बीजेपी को बहुमत के लिए जरूर 113 के आंकड़े से तीन सीटें कम हासिल हुई थी। जिसको हासिल करने के लिए बीजेपी ने ऑपरेशन कमल चलाया था।

Congress and HD Kumaraswamys JDS has alleged that BJP destabilise alliance Govt and pull another Operation Kamala in Karnataka

जेडीएस के राज्य पार्टी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने चेतावनी दी है कि इस तरह के कदम ठीक नहीं है। राव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि यदि वे ऐसा करते हैं तो हम चुपचाप नहीं बैठेंगे। दो बीजेपी विधायक हमारे साथ संपर्क में हैं और पांच जेडीएस के साथ हैं। वहीं बीजेपी के सह-प्रवक्ता एस प्रकाश ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि राव भाजपा पर बेबुनियाद और आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। अगर कांग्रेस विधायक संतुष्ट नहीं हैं तो ये उनको साथ लेकर चलना कांग्रेस की ही जिम्मेदारी है। उन्होंने राव को भाजपा के उन नेताओं के नाम को उजाकर करने की चुनौती दी जो सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं से संपर्क में हैं।

लोकसभा चुनाव में एक साथ उतरेगी जेडीएस और कांग्रेस: बीजेपी
बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कुमारस्वामी की पार्टी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी और कांग्रेस वे अगले साल लोकसभा चुनाव में एक साथ मैदान में उतरेंगे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक राज्य के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को यह सूचना दी है कि एचडी कुमारस्वामी की सरकार को गिराना ही एक विकल्प नहीं है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी राज्य की पार्टी इकाई को निर्देश दिया है कि बीजेपी विपक्ष में ही रहेगी और राज्य की सरकार गिराने जैसी गलतफहमी की स्थिति न पैदा की जाए।

यह भी पढ़ें-बिहार: भीख मांगकर गुजारा करने वाली इन दो महिलाओं ने घर में बनवाया शौच, समाज के लिए बनी मिसाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+