कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा से बनाई दूरी लेकिन तेलंगाना में कुछ कांग्रेसियों ने मंदिर में किए दर्शन

अयोध्‍या में श्री राम के बने दिव्‍य मंदिर में राम भगवान की प्राण प्रतिष्‍ठा का जश्‍न उत्‍तर से दक्षिण तक मनाया गया। दक्षिण भारत के तेलंगाना कांग्रेस शासित राज्‍य में भी भक्तों ने मिठाइयां और भोजन बांटकर और शोभा यात्रा निकालकर अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक का जश्न मनाया।

Telangana Transport Minister Ponnam Prabhakar

जहां कांग्रेस ने अयोध्या कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया वहीं राज्‍य के कुछ विधायकों और मंत्रियों और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भगवान राम प्राण प्रतिष्‍ठा के दिन 22 जनवरी सोमवार को मंदिरों में दर्शन किया। जिसमें परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने सोमवार को राम मंदिर में पूजा की।

बता दें देश की सबसे पुरानी राष्‍ट्रीय पार्टी कांग्रेस ने अयोध्या कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया वहीं राज्य कांग्रेस के नेताओं ने प्रतीकात्मक संकेत के रूप में राज्य भर के राम मंदिरों में विशेष प्रार्थना की।

इन मंदिर यात्राओं में जाने का उद्देश्‍य कांग्रेस पार्टी के इस रुख को रेखांकित करना था कि अयोध्या राम मंदिर अभिषेक से उसकी अनुपस्थिति इस विश्वास पर आधारित थी कि इस कार्यक्रम का राजनीतिकरण किया गया था।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने भगवा पार्टी पर आगामी लोकसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू धर्म का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यह महज एक मार्केटिंग रणनीति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+