कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 24 से 30 सितंबर तक होगा नामांकन
कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 24 से 30 सितंबर तक होगा नामांकन
नई दिल्ली, 22 सितंबर। कांग्रेस पार्टी का पिछले कई सालों से लंबित चुनाव आखिरकार अब होने जा रहा है। गुरुवार को पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की तारीख और चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव के लिए आज एक अधिसूचना जारी की है।
इस अधिसूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा। नामांकन के बाद वोटिंग की नौबत आई तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके बाद मतदान का परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
Congress issues notification for the party president elections
Nominations to be filed from Sep 24 to Sep 30. If necessary, voting will be held on Oct 17 and the result for the same will be declared on Oct 19 pic.twitter.com/r032tslwyM
— ANI (@ANI) September 22, 2022
बता दें बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार ह सकते हैं इसके संकेत मिल चुके हैं। बता दें अगर ये चुनाव हो जाता है तो 22 साल बाद मतदान के जरिए अध्यक्ष चुना जाएगा।
हालांकि गहलोत ने कहा है कि पार्टी का अंतिम फैसला वो मानेंगे इसके साथ ही राहुल गाध्ंाी को अध्यक्ष बनाने के लिए अपना अंतिम प्रयास भी करेंगे।
वहीं बुधवार को लोकसभा सदस्य थरू कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचे और वहां केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और नामांकन प्रकिया के बारे में जानकारी हासिल की।
सऊदी अरब में अब अंतरिक्ष पर भेजी जाएंगी महिलाएं, चार साल पहले ही कार चलाने की मिली थी परमीशन