2024 में जीत का मंत्र तैयार कर रही कांग्रेस, 5 सूत्रीय फॉर्मूले से बदल सकती है तस्वीर
आज से कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है। इस दौरान पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष को एकजुट करना है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और पार्टी को लोगों का समर्थन मिला। अब पार्टी 2024 में सत्ता में वापसी के लिए हर संभव कोशिश में जुट गई है। आने वाले समय में पार्टी की क्या रणनीति होगी और कैसे फिर से पार्टी को सत्ता में वापस लाया जा सकता है इसके लिए पार्टी रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से पांच सूत्रीय कार्यक्रम तैयार किया गया है। पार्टी के सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में एक बड़ी रणनीति के तहत इस पांच सूत्रीय कार्यक्रम को तैयार किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अधिवेशन पर नजर
आज से कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इसमे देशभर से पार्टी के 15 हजार से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में भाजपा के खिलाफ किस तरह से विपक्ष की एकता को मजबूत किया जाए इसको लेकर मंथन होगा। हालांकि जदयू नेता नीतीश कुमार ने हाल ही सार्वजनिक अपील करते हुए कहा था कि विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि विपक्ष एकजुट हो जाए तो भाजपा 100 सीटों पर सिमट सकती है। इसके साथ ही नीतीश ने कहा था कि मेरी पीएम पद की कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है।
क्या कांग्रेस का नेतृत्व हर किसी को स्वीकार्य?
कांग्रेस पार्टी ने इस बात के संकेत दिए थे कि वह नीतीश कुमार की अपील की सैद्धांतिक रूप से स्वीकार करने के लिए तैयार है, लेकिन इस गठबंधन में वह खुद के नेतृत्व को दरकिनार नहीं करना चाहती है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में नागालैंड में कहा था कांग्रेस निश्चित तौर पर गठबंधन की अगुवाई करेगी। ऐसे में खड़गे ने साफ कर दिया है कि पीएम पद कांग्रेस पार्टी के पास ही होगा। खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस करेगी। हम हर दल को फोन कर रहे हैं, उनके साथ अपनी राय साझा कर रहे हैं, हम कैसे चुनाव जीतेंगे।
क्षेत्रीय दल हैं अहम चुनौती
हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या तमाम विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट होने के लिए तैयार होंगे। कांग्रेस पार्टी जरूर इस फॉर्मूला को तलाशने की कोशिश करेगी जिसके तहत विपक्षी दल उसके नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हो। क्षेत्रीय दल टीएमसी, बीआरएस, सपा, सीपीएम और आम आदमी पार्टी की कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर राय जुदा है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनौती काफी मुश्किल होने वाली है कि वह कैसे अहम क्षेत्रीय दलों को अपने साथ लाए। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर क्या फॉर्मूला लाती है, इसपर हर किसी की नजर रहेगी। पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव को काफी अहम दस्तावेज माना जाता है, जिसका हर किसी को इंतजार है।
राहुल को मिल सकती है खास भूमिका
कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि 24 फरवरी को स्टीरिंग कमेटी इसपर अंतिम फैसला लेगी। इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की भूमिका को लेकर कुछ ऐलान कर सकती है। उन्हें पार्टी के भीतर खास भूमिका सौंपी जा सकती है।
-
Karnataka Politics: डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का दावा, '14-15 विधायक हमारे संपर्क में, ऑपरेशन लोटस होगा फेल' -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन












Click it and Unblock the Notifications