कांग्रेस के साथ केन्द्र, कांग्रेस चलती रहे 24 अकबर से
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) क्या केन्द्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस को अपने 24 अकबर रोड़ के हेड क्वार्डर को खाली करने के लिए कहा? कुछ समय पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि सरकार ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड के बंगले को खाली करने के आदेश दिए हैं। पर सच्चाई इसके विपरीत है। सरकार ने कभी कांग्रेस को इस बाबत नहीं कहा।
सफाई दी
मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाषचंद्र अग्रवाल की एक आरटीआई पर केन्द्र सरकार के संपदा विभाग ने साफ कहा कि उसकी तरफ से कांग्रेस को कोई नोटिस नहीं दिया गया। बता दें कि कांग्रेस 26 जून, 2013 से ही उक्त बंगले को अपने पास रखने की हकदार नहीं रही।
नई जगह मिली
सरकार ने उसे अपना मुख्यालय बनाने के लिए मिन्टो रोड में जगह आवंटित कर दी है। इसके चलते उसे अकबर रोड के बंगले को छोड़ना चाहिए। अग्रवाल कहते हैं कि कभी-कभी लगता है कि सभी राजनीतिक दल एक दूसरे को परस्पर सहयोग करते हैं। कम से कम बंगलों पर कब्जा करे रखने के स्तर पर तो ये बात मानी जा सकती है।
बता दें कांग्रेस का अकबर रोड पर लंबे समय से हेड क्वार्टर चल रहा है। कांग्रेस का पहले 7 जंतर-मंतर रोड पर मुख्यालय था। ये जगह जंतर-मंतर से सटी है। अब उस इमारत की हालत बेहद खराब है। सरकार ने लालू की राजद को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दफ्तर बनाने के लिए लैंड दिया था। लालू ने उसका नाम राबड़ी पर रख दिया है।













Click it and Unblock the Notifications