सोनिया गांधी ने 11 दिग्गजों के एक सलाहकार ग्रुप का किया गठन, कोरोना संकट पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग जीतने के लिए पूरा देश एकजुट नजर आ रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों को अब विपक्ष का भी पूरा साथ मिल रहा है। इसी क्रम में आज (शनिवार) कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के विचारों को तैयार करने के लिए 11 सदस्यों की एक सालाहकार समूह का गठन किया। आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि यह समय राजनीतिक लड़ाई का नहीं, कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने का है।

Recommended Video

    Corona Crisis पर चर्चा के लिए Sonia Gandhi ने 11 दिग्गजों की Team का किया गठन | वनइंडिया हिंदी
    Congress interim president Sonia Gandhi constitutes a consultative group of 11 party members

    कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अब मोदी सरकार को कांग्रेस पार्टी का भी पूरा साथ मिला है। महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच मंथन करने के लिए सोनिया गांधी ने पहल की है, उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के विचारों को तैयार करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में 11 पार्टी सदस्यों के एक सलाहकार समूह का गठन किया। इस टीम में राहुल गांधी और पी चिदंबरम को भी शामिल किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेकेट्री केसी वेनुगोपाल ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कांग्रेस के इस फैसले की जानकारी दी है।

    मालूम हो कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में देशवासियों से कहा था कि उनकी पार्टी इस संकट की घड़ी में सरकार का पूरा सहयोग करेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जगाया था कि जल्द ही भारत इस महामारी को हरा देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि लॉकडाउन का नियमों का पालने करें और घरों में रहें। सोनिया गांधी के इस संदेश के बाद बीजेपी चीप जेपी नड्डा ने उन्हें ट्वीट करते हुए धन्यवाद भी कहा था।

    तैयार करने होंगे नए समाधान: राहुल गांधी
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एक बड़ी चुनौती होने के साथ ही एक अवसर भी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी एक बड़ी चुनौती है लेकिन एक अवसर भी है। इस संकट के दौरान हमें नवीन समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डाटा विशेषज्ञों के अपने विशाल समूह (Pool) को जुटाने की जरूरत है।'

    यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में 2 साल की बच्ची कोरोना से जीती, अब्बा आरिफ बोले- इन फरिश्तों का शुक्रगुजार हूं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+