अहमदाबाद में 2 साल की बच्ची कोरोना से जीती, अब्बा आरिफ बोले- इन फरिश्तों का शुक्रगुजार हूं

अहमदाबाद। कोरोना वायरस मचे कोहराम के बीच गुजरात में अहमदाबाद से कुछ अच्छी खबरें हैं। यहां एक 2 साल की बच्ची कोरोना संक्रमित हुई थी, जो अब ठीक हो गई है। उसके अलावा एक 92 वर्षीय वृद्ध समेत 4 और लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। चिकित्सकों का कहना रहा है कि, कोरोना से मरने वालों की तादाद बुजुर्ग और बच्चों की ज्यादा है। यह रोग इसी तबके को ज्यादा चपेट में लेता है। ऐसे में यहां 92 साल के वृद्ध और 2 साल की बच्ची का ठीक हो जाना, एक राहत भरी खबर है।

आरिफ मंसूरी की 2 वर्षीय बेटी ठीक हुई

आरिफ मंसूरी की 2 वर्षीय बेटी ठीक हुई

संवाददाता के अनुसार, बच्ची इसी माह भर्ती कराई गई थी। वह वटवा में रहने वाले आरिफ मंसूरी की संतान है। आरिफ मंसूरी का कहना है कि, जब उसे बुखार आया, तब मैं उसे तुरंत अस्पताल ले गया। जहां उसमें कोरोना के लक्षण मिले। सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया। मंसूर ने कहा, मेरी बेटी को 8 दिन पहले उस अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय उसकी मां गर्भवती थी। ऐसे में हॉस्पिटल में मुझे ही उसके साथ रखा गया। वहां डॉक्टर्स ही बेटी के लिए फरिश्ते थे, जिन्होंने उसे बचाया।

अस्पताल में थे ऐसे बढ़िया इंतजाम

अस्पताल में थे ऐसे बढ़िया इंतजाम

मंसूर ने आगे कहा कि, अस्पताल में बेटी के साथ रहने के कारण मैं संक्रमित न हो जाऊं, इसलिए वहां मुझे एक खास किट और मास्क दिए गए थे। मुझे हर तरह की सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए थे। मैं अपनी बेटी से एक मीटर की दूरी पर लगातार 8 दिनों तक बैठा रहा। वहां मेरी बेटी की 24 घंटे देखभाल होती थी। जिसके लिए मैं सभी डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया अदा करता हूं।

अब तक 23 लोग ठीकर होकर घर लौटे

अब तक 23 लोग ठीकर होकर घर लौटे

इधर, अहमदाबाद में थलतेज क्षेत्र के 92 साल के वृद्ध के आगे भी कोरोना पस्त हो गया। वहीं, एक 8 साल का बालक, 31 वर्ष की युवती भी ठीक हुए हैं। 45 और 49 साल के शख्स भी​ डिस्चार्ज हेा चुके हैं। इन सभी को शहर के एसवीपी अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। अहमदाबाद में अब तक कुल 23 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+