पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने सरकार से इसका हल निकालने की मांग की है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों के घर का बजट बिगाड़ दिया है।

बढ़ती महंगाई के विरोध में विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 90.58 रुनए प्रति लीटर और डीजल 80.97 प्रति लीटर मिल रहा है।
सोनिया गांधी ने अपने पत्र में लिखा, "मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इन बढ़ोतरी को वापस लें और हमारे मध्यम और वेतनभोगी वर्ग, हमारे किसानों और गरीबों और हमारे साथी सैनिकों को लाभ दें।" सोनिया गांधी ने कहा कि यह कीमतें 'ऐतिहासिक एवं अव्यावहारिक'' हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह ईंधन के बढ़े दाम वापस लें और हमारे मध्यम एवं वेतनभोगी वर्ग, किसानों, गरीबों तक राहत पहुंचाएं।
Recommended Video
सोनिया गांधी ने लिखा कि संदर्भ सहित आपको बता दूं कि क्रूड ऑयल की कीमतें यूपीए के कार्यकाल से लगभग आधी हैं। इसके बावजूद भी आपकी सरकार 20 फरवरी तक लगातार 12 दिन तक ईंधन की कीमतें बढ़ाती रही। सोनिया गांधी ने लिखा कि मैं ये समझ नहीं पा रही हूं कि कोई सरकार इसे कैसे इस विचारहीन और संवेदहीन फैसले को कैसे उचित सिद्ध कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications