कर्नाटक: येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक

बेंगलुरु: कर्नाटक में सियासी उठापटक के बाद आखिरकार बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वो तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। गुरुवार सुबह 9:30 बजे बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। येदियुरप्पा के शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर जश्न मनाया। लेकिन इसके बाद ही कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। अबतक ईगलटन रिसोर्ट में बैठे कांग्रेस विधायक भी फ्रीडम पार्क पहुंचकर धरने पर बैठ गये हैं। कांग्रेस इस शपथ ग्रहण का जोरदार विरोध कर रही है।

Congress holds protest at Mahatma Gandhis statue against BS Yeddyurappas swearing as karnataka cm

कांग्रेस नेता ग़ुलाम नबी आजाद की अगुवाई में सभी विधायक प्रदर्शन करने के लिए विधानसभा में एकत्र हुए हैं। गुलाम नबी आजाद के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल विधानसभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले रात भर चले राजनीतिक ड्रामे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शपथ ग्रहण समारोह रोकने से इंकार कर दिया था।

कांग्रेस का कहना है कि जेडीएस और कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होने के बाद भी राज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर येदियुरप्पा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर संविधान की अनदेखी की है। बता दें कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा को 104 जबकि कांग्रेस को 78 और JDS के खाते में 38 सीटें आयी थीं, वहीं अन्य को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+