मोदी के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों का इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस: जेटली

गौर हो कि अभी एक स्टिंग आपरेशन में दिखाया गया कि अमित शाह ने किसी साहब नाम के शख्स के कहने पर एक महिला की जासूसी करवाई थी, जिसके तार मोदी से जुड़ रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए सस्पेंडेड आईएएस अफसर प्रदीप शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी। जेटली ने लिखा कि अब कांग्रेस के पास मोदी का जवाब नहीं है। इसलिए उसने पहले भी संजीव भट्ट वाला कार्ड खेला था और अब एक बार फिर से ऐसा कर रही है लेकिन इस बार भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी।
जेटली ने विश्वास जताया कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनकर ही रहेगी। अभी गुजरात के विधानसभा चुनाव में हमने देखा कि कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी वहां कोई प्रभाव नहीं डाल सके। अत: अब कांग्रेस इस तरह की रणनीति का इस्तेमाल मोदी की उम्मीदवारी में अड़ंगा डालने के लिए कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications