Bengaluru: कर्नाटक में फिर छिड़ी नंदिनी बनाम अमूल की जंग, बुरी फंसी कांग्रेस सरकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला

Bengaluru News: कर्नाटक में नंदिनी बनान अमूल का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कर्नाटक में दूध और अन्‍य डेयरी उत्‍पादों का सप्‍लाई करने वाले नंदिनी ब्रांड ने राज्‍य की कांग्रेस सरकार पर नंदिनी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। कर्नाटक के घर-घर में जानी जाने वाली नंदिनी डेयरी राज्‍य के किसानों की जीवन रेखा है, उसी के उत्पादों के प्रति अनदेखी करने का आरोप कर्नाटक सरकार के हालिया फैसले के बाद लगाया जा रहा है।

याद रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार ने पिछली भाजपा सरकार को घेरने के लिए नंदिनी अभियान चलाया था। कांग्रेस ने अमूल उत्पादों को कर्नाटक में अनुमति देने का विरोध करते हुए एक बड़ा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब सत्ता में आते ही अमूल को तरजीह दी जा रही है। नंदिनी इडली और डोसा बैटर के मुद्दे पर पक्षपात करने के आरोप के बाद अब कर्नाटक सरकार पर नंदिनी उत्पादों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्‍या है?

Nandini Milk Amul Products

बेंगलुरु मेट्रो में अमूल स्‍टोर खोलने की दी परमीशन

दरअसल, ये विवाद बेंगलुरु मेट्रो में अमूल उत्पादों के अमूल कियोस्क स्टोर खोलने की अनुमति देने से शुरू हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के 10 मेट्रो स्टेशनों पर अमूल कियोस्क स्थापित करने के लिए बीएमआरसीएल और अमूल ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस फैसले के बाद नंदिनी और नंदिनी उत्पादों की पहचान के लिए संघर्ष करने वाली कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद क्या नंदिनी के प्रति उसका स्नेह और चिंता खत्म हो गई है, इस पर बहस शुरू हो गई है।

कांग्रेस सत्‍ता में आने के बाद नंदिनी को भूल गई

आरोप है कि कर्नाटक कांग्रेस, जिसने हमारे किसानों और कन्नडिगा के गौरव के प्रतीक नंदिनी ब्रांड का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए किया, सत्ता में आने के बाद नंदिनी को भूल गई और दूसरे राज्यों के डेयरी उत्पादों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है। कांग्रेस सरकार नंदिनी डेयरी उत्पादों के लिए एक प्रतिस्पर्धी बाजार बनाने में विफल रही है और कन्नडिगा के गौरव ब्रांड "नंदिनी" के हितों को नुकसान पहुंचा रही है।

शिवकुमार ने कहा था -कन्नडिगा का गौरव बिक्री के लिए नहीं है

याद रहे पहले डी.के. शिवकुमार ने अपनी पोस्‍ट में कहा था, "कन्नडिगा का गौरव बिक्री के लिए नहीं है, हम अपने स्वाभिमान को गिरवी रखने के लिए तैयार नहीं हैं। नंदिनी कर्नाटक की धड़कन है, भाजपा का अंत निकट है।SaveNandini।" इसी पोस्ट को अब जेडीएस ने शेयर किया है।

"कमीशन के लालच में डी.के. शिवकुमार ने स्वाभिमान बेच दिया"

जेडीएस ने कहा, "कमीशन के लालच में डी.के. शिवकुमार ने स्वाभिमान बेच दिया।" कर्नाटक जेडीएस ने कहा कि डीकेशी का दोहरा रवैया एक बार फिर उजागर हो गया है। चुनाव से पहले #SaveNandini और कन्नडिगा के गौरव को बेचने के लिए नहीं कहने वाले डीकेशी अब कमीशन के लालच में दूसरे राज्यों के डेयरी उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। कर्नाटक में फिर से होगी जातिगत जनगणना, सिद्धारमैया बोले, ये पार्टी हाईकमान का फैसला, राज्य सरकार का नहीं

किन मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे अमूल कियोस्क?

अमूल कियोस्क सेंटर बेंगलुरु के पट्टनदूर अग्रहारा, इंदिरानगर, बेन्निगनहल्ली, बैयप्पनहल्ली, ट्रिनिटी, सर एम. विश्वेश्वरैया, नादप्रभु केम्पेगौड़ा स्टेशन, मैजेस्टिक, नेशनल कॉलेज, जयनगर, बनशनकरी मेट्रो स्टेश पर खोला जाएगा।

कियोस्क में क्या मिलेगा?

इन कियोस्क में अमूल के डेयरी उत्पाद, चॉकलेट, आलू-आधारित स्नैक्स और जैविक उत्पाद सहित कई उत्पाद बेचे जाएंगे। अमूल के अनुसार, मेट्रो यात्री दूध, चॉकलेट, आइसक्रीम, रेडीमेड खाद्य उत्पाद और स्नैक्स खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+