राज्यसभा में रहने के बाद कैसे बने अलाप्पुझा सीट से प्रत्याशी, केसी वेणुगोपाल ने बताई वजह?

Congress First List: भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपनी पहली प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इस सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल अलाप्पुझा (केरल) से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल के अलाप्पुझा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि वह पहले से ही राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।

KC Venugopal

वेणुगोपाल के पास 2009 से 2019 तक अलाप्पुझा सीट थी। लेकिन 2019 के चुनाव नहीं लड़ने और राज्यसभा में जाने के बाद कांग्रेस ने यह सीट खो दी। 2020 में कांग्रेस ने शनिमोल उस्मान को मैदान में उतारा, जिन्हें सीपीएम के एएम आरिफ ने हराया।

अब उसी सीट से चुनाव लड़ने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यह बिल्कुल स्पष्ट है। यह लोकसभा चुनाव है जो देश का भविष्य तय करेगा। हमारा लक्ष्य इस लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीटें जीतना है और फिर इस फासीवादी सरकार को खत्म करना है। हम अधिकतम जीत हासिल करना चाहते हैं, जो हम कर सकते हैं।"

केरल के 16 उम्मीदवार घोषित

शुक्रवार को घोषित 39 उम्मीदवारों में से 16 केरल से थे। कासरगोड से राजमोहन उन्नीथन, कन्नूर से के सुधाकरन, वडकारा से शफी परम्बिल, वायनाड से राहुल गांधी, कोझिकोड से एमके राघवन, पलक्कड़ से वीके श्रीकंदन, अलाथुर से राम्या हरिदास, त्रिशूर से के मुरलीधरन, चलाकुडी से बेनी बेहनन, एर्नाकुलम से हिबी ईडन, इद्दुकी से डीन कुरियाकोस, अलाप्पुझा से केसी वेणुगोपाल, मावेलिककारा (एससी) से कोडिकुन्निल सुरेश, ओथानमथिट्टा से एंटो एंटनी, अटिंगल से अदूर प्रकाश और डॉ. शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से प्रत्याशी बनाया है।

20 में से जीती थीं 19 सीटें

बता दें कि केरल में 20 लोकसभा सीटें हैं और 2019 में कांग्रेस और गठबंधन ने 20 में से 19 सीटें जीतीं। भाजपा ने कोई भी सीट नहीं जीती, लेकिन इस बार तिरुवनंतपुरम से राजीव चंद्रशेखर, पथानामथिट्टा से अनिल के एंटनी और त्रिशूर से सुरेश गोपी के साथ कड़ी टक्कर दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+