कांग्रेस ने 3 राज्यों, 1 केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव को लेकर कसी कमर, स्क्रीनिंग कमेटी गठित
चुनावी राज्यों पर अब राजनीतिक दलों ने फोकस करना शुरू कर दिया है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अलावा तीन और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस हफ्ते गुरुवार को कांग्रेस चुनावी राज्यों में कैंडिडेट्स के चयन को लेकर स्कीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस की इस कोर कमेटी में अजय माकन, जिग्नेश मेवानी और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं। पार्टी ने कैंडिडेट्स के चयन से पहले उनके दावेदारी और क्षेत्र में उनकी पकड़ और लोकप्रियता समेत कई पहलुओं पर विचार करेगी।

मोदी सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव और राज्य का दर्जा बहाल करने की राजनीतिक दलों की मांग रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भारत के चुनाव आयोग और केंद्र को सितंबर तक चुनाव कराने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय सीमा के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस साल सितंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
इस बीच जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, एंटो एंटनी और सचिन राव को इस कमेटी का सदस्य नामित किया गया है।
यहां देखें राज्यवार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का पूरा ब्यौरा-
वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। जिसमें गिरीश चोडनकर को चेयरमैन बनाया गया है। उनके साथ पूनम पासवान और प्रकाश जोशी को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मधुसूदन मिस्त्री को कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा सप्तगिरी शंकर उल्का, मंसूर अली खान और श्रीवेल्ला प्रसाद को कमेटी को मौका दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications