कोरोना के बीच फिर 'टूलकिट' ने पकड़ा जोर, बीजेपी के आरोप पर कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली, मई 18: कोरोना की भयानक होती दूसरी लहर का पूरा देश सामना कर रहा है। इस बीच सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्ष कांग्रेस में जुबानी जंग तेज हो रही है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर एक 'टूलकिट' के जरिए कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की साजिश का बड़ा आरोप लगाया है, जिसके बाद कांग्रेस ने आरोप को सिरे से खारिज करते हुए संबित पात्रा और जेपी नड्डा के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Recommended Video

      ToolKit Case: Sambit Patra ने लगाए आरोप तो Congress ने की FIR दर्ज कराने की मांग | वनइंडिया हिंदी
      FIR against Nadda, Sambit Patra

      कांग्रेस प्रवक्ता और वकील अमन पवार ने इस मामले में बताया, 'हमारी पार्टी ने दिल्ली के तुगलक रोड पुलिस थाने में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अगर हमारी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो फिर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।'

      इससे पहले मंगलवार शाम को बीजेपी की ओर से पीएम मोदी की छवि खराब करने के लिए टूलकिट के आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने इस मामले को लेकर बताया है कि फर्जी टूलकिट मामले में बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

      राजीव गौड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी 'कोविड-19 कुप्रबंधन' पर एक नकली 'टूलकिट' का दुष्प्रचार कर रही है और उसको कांग्रेस से जोड़ रही है। हम फर्जीवाड़े के लिए जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब हमारा देश कोरोना से हो रही तबाही का सामना कर रहा है तो भाजपा राहत देने के बजाय बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।

      आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देश की जनता में भ्रम फैलाने और पीएम मोदी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने एक कथित टूलकिट को भी दिखाया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+