राहुल के बयान से पीएम हुए नाराज, मनाने के लिए सोनिया ने किया फोन

Congress falls in line with Rahul Gandhi
नयी दिल्ली। दागी नेताओं के चुनाव लड़ने और पद पर बनें रहने के यूपीए सरकार के अध्यादेश पर सरकार घिर गई है। दागी नेताओं के सरकारी अध्याधेश पर राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस सकते में है।

राहुल के बयान के बाद खबर है कि सोनिया के करीबी से राहुल गांधी नाराज है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोनिया गांधी के एक करीबी से नाराज हैं। कांग्रेस दो गुटों में बंट या है। एक गुट जो राहुल गांधी की टीम में है, जबकि दूसरी टीम सोनिया गांधी की है। बताया जा रहा है कि जब दागी नेताओं पर इस अध्यादेश को लाने की कवायद चल रही थी तभी राहुल कैंप के माने जाने वाले नेताओं ने इसके खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया था।

राहुल के प्रशंसक दिग्विजय सिंह का मानना था कि इस अध्याधेश के बाद कांग्रेस की छवि प्रभावित होगी। इतना ही नही राहुल के टीम से मिलिंद देवड़ा ने भी अध्यादेश का विरोध किया था। जिसके बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने दागियों पर जारी अध्यादेश को फाड़ कर फेंकने की सलाह देकर सबको चौंका दिया।

सजायाफ्ता सांसद और विधायकों पर सुप्रीम के फैसले को बदलते हुए यूपीए सरकार ने दागी नेताओं को राहत दी, लेकिन अब इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस में ही गुटबाजी शुरु हो गई है। इस अध्यादेश को बकवास करार देते हुए राहुल गांधी ने उस प्रेस कान्फ्रेंस में खलबली मचा दी जिसे दरअसल अध्यादेश के महिमामंडन के लिए रखा गया था।

खबर ये भी है कि राहुल के बयान से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नाराज हो गये हैं। मनमोहन सिंह ने राहुल के पत्र मिलने के बाद अमेरिका से सोनिया को फोन किया और अपनी नाराजगी जतायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+