तेलंगाना का विरोध करने वाले 6 सांसदों को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

Congress expels six MPs for disrupting Parliament over Telangana
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को अपने छह सांसदों को पार्टी से निकाल दिया। निकाले गए सभी सांसद आंध्र प्रदेश के हैं और ये तेलंगाना के गठन का लोकसभा में विरोध कर रहे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी से निकाले गए सांसदों में सब्बम हरि, जीवी हर्ष कुमार, वी अरुण कुमार, एल राजगोपाल, आर संबाशिव राव और ए साई प्रताप शामिल हैं।

इससे पहले पृथक तेलंगाना राज्य के गठन और 1984 के सिख विरोधी दंगे के मुद्दे पर जारी शोरशराबे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा शुरू होने पर तेलंगाना गठन का समर्थन और विरोध कर रहे आंध्र प्रदेश के सांसद सदन के बीचोबीच खड़े हो गए।

सीमांध्र के सांसद संयुक्त आंध्र लिखी तख्तियां लहरा रहे थे, जबकि तेलंगाना के सदस्य पृथक राज्य के जल्द गठन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने भी हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी की और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 1984 के सिख दंगे में शामिल लोगों के नाम बताने की मांग की।

शोरशराबे के बीच लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। तेलंगाना गठन पर हो रहे विरोध के कारण सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+