राहुल के उपर लेजर लाइट वाले पत्र को कांग्रेस ने नकारा, कहा- नहीं लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी में नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके शरीर पर लेजर लाइट दिखने को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को कथित तौर पर पत्र लिखने की खबरों का खंड़न किया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेस में साफ कर दिया कि, पार्टी की ओर इस तरह का कोई पत्र गृह मंत्रालय को नहीं लिखा गया है। वहीं इस मामले पर गृह मंत्रालय की ओऱ से कहा गया है कि उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं मिला है।

Congress denies writing letter on Rahul Gandhis security to MHA

सोशल मीडिया में शेयर हो रहे इस कथित पत्र में कहा गया है कि बुधवार को जब गांधी अमेठी मीडिया से बातचीत कर रहे थे उसी दौरान उनके शरीर पर कम से कम सात बार हरे रंग की लेजर लाइट दिखाई दी। इस पत्र पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अहमद पटेल, रणदीप सुरजेवाला और जयराम रमेश के हस्ताक्षर हैं, हालांकि पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जब गुरुवार को मीडिया ने सिंघवी से पूछा कि, क्या ये पत्र फर्जी हैं तो उन्होंने कुछ भी स्पष्ट करने से इनकार करते हुए कहा, 'खुद गृह मंत्रालय ने कहा है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।

इस खबर के बाद गृह मंत्रालय ने कहा गया कि मंत्रालय को ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। मीडिया में आई खबर का संज्ञान लेते हुए होम मिनिस्टरी ने विशेष सुरक्षा दल (SPG) के निदेशक से रिपोर्ट मांगी है। एसपीजी के निदेशक ने गृह मंत्रालय को दी गई रिपोर्ट में कहा कि राहुल गांधी के सिर के हिस्से पर पड़ रही 'लाइट' कांग्रेस के फोटोग्राफर के मोबाइल फोन की थी, जिससे वह वीडियो बना रहा था।

बता दें कि, वायरल हो रहे कथित शिकायती पत्र में कहा गया था कि जब बुधवार को जब राहुल गांधी अमेठी में चुनाव के लिए नामांकन करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे उस दौरान हरे रंग की लेज़र लाइट से उनके सिर पर सात बार टारगेट किया गया था। कथित पत्र में गृह मंत्री राजनाथ सिंह से राहुल गांधी की सुरक्षा से संबंधित प्रोटोकॉल को और सख्त करने की मांग की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+